logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

"शरद पवार जैसे नेता को नहीं देता शोभा", जलसंकट पर एनसीपी नेता को फडणवीस ने दिया जवाब


नागपुर: राज्य के कई हिस्से सूखे की मार को झेल रहे हैं। नागरिकों को पानी के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ रहा है। राज्य में उपजे इस स्तिथि पर एनसीपी नेता शरद पवार ने राज्य सरकार गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया था। पवार के इस आरोप पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जवाब दिया है। फडणवीस ने कहा कि, "शरद पवार जैसे बड़े नेता को इस तरह भाषा शोभा नहीं देती है। इसी के साथ उन्होंने राजनीति करने के बजाय सुझाव देने की बात कही।

अंबाझरी तालाब मजबूती का काम शुरू है। जिसका निरिक्षण करने फडणवीस ओवरफ्लो पॉइंट पर पहुंचे थे। जहां पत्रकारों ने पवार द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर सवाल किया। जिसपर जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, "चाहे शरद पवार हों या विपक्ष, ये लोग इस समय नकारात्मक मानसिकता में हैं। क्योंकि चुनाव के समय इस सूखे को लेकर प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाई है। सूखे वाले क्षेत्रों में टैंकरों की आपूर्ति से लेकर कई अन्य उपायों की योजना बनाई गई है। ये उपाय एक महीने तक जारी रहेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "इसी उद्देश्य से बैठकें की जा रही हैं। इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री ने एक बैठक भी की है। इसलिए सरकार इन सभी स्थितियों पर गंभीरता से नजर रख रही है. इसलिए सूखे जैसी चीज पर राजनीति करना शरद पवार जैसे महान नेता को शोभा नहीं देता।" इसी के साथ उन्होंने शरद पवार से सूखे से निपटने के लिए कोई सुझाव हो तो वह भी देने को कहा।